अब बरसात बाद सिक्स लेन ब्रिज पर रखे जाएंगे सुपर स्ट्रक्चर
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज। प्रयागराज में रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य अब बरसात के बाद शुरू किया जाएगा। बरसात के सीजन में गंगा में बाढ़ को देखते हुए तीस पिलर पर सुपर स्ट्रक्चर अक्तूबर माह में रखने की योजना बनाई गई है। ये पिलर गंगा के हिस्से में है, जिसमें पिलर की बुनियाद भरकर उसका ढांचा खड़ा कर दिया गया है। नीबीं कला, छतनाग से सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच 3100 मीटर लंबा सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य जनवरी-2024 से प्रारंभ किया गया है। इसमें गंगा पर 2.2 किमी केबल ब्रिज बनाया जाएगा, जिसके लिए तीस पिलर की बुनियाद भरी जा चुकी है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से इस पर सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य शुरू होना था लेकिन बाढ़ की संभावना से एनएचएआई प्रयागराज ने पिलर के निर्माण कार्य को स्थगित करने का निर्णय लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.