अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी के आरोप, BKTC ने कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
ज्योतिर्मठ, जुलाई 4 -- अयोध्या के राम मंदिर के बाद उत्तराखंड के अब मोक्षधाम बदरीनाथ मंदिर से भी चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आए हैं। धार्मिक संगठन भैरव सेना ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पत्र लिखकर बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने निजी सहायक समेत सभी ड्यूटी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके अलावा मंदिर की सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। भैरव सेना संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने सीईओ के सामने भी इस मामले को उठाया था। आरोप है कि दो जुलाई को एक सीसीटीवी फुटेज में बीकेटीसी के एक कर्मचारी संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए हैं। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में वीडियोग्राफी करने वाले पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.