अब बच्चों के आधार लिंक खाते में अंतरित होगी धनराशि
मऊ, जुलाई 2 -- मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली धनराशि अब सीधे बच्चों के आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ.श्वेता त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थी बच्चों का बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है अथवा जिनका स्वयं का बैंक खाता नहीं खुला है, उनके माता-पिता या अभिभावक शीघ्र ही बच्चे के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें। यदि बच्चा नाबालिग है तो उसके बैंक खाते का संचालन माता-पिता अथवा अभिभावक द्वारा किया जा सकता है, लेकिन खाते में बच्चे का नाम प्रथम धारक के रूप में दर्ज होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- 1275 लाभार्थियों ने नहीं कराई एनपीसीआई डीबीटी जिला प्रोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.