अब बंगाल की खाड़ी पर चीन की नजर, बांग्लादेश संग पका रहा नई खिचड़ी; भारत के लिए टेंशन?
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- चीन एक बार फिर भारत के खिलाफ चालबाजी कर रहा है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन बांग्लादेश के साथ मिलकर नया चक्रव्यूह रच रहा है और उसकी नजर बंगाल की खाड़ी के रास्ते हिंद महासागर पर है। दरअसल हाल ही में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान चीन पहुंचे थे। खबर है कि बीजिंग में उनके सामने एक इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा गया और बैठक में म्यांमार के रास्ते बांग्लादेश और चीन के बीच आर्थिक गलियारा बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। यह भारत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। बीजिंग में शी जिनपिंग और तारिक रहमान की बातचीत के बाद इसकी जानकारी खुद बांग्लादेशी अधिकारी ने दी है। रहमान के प्रवक्ता महदी अमीन ने कहा, "बैठक में म्यांमार के रास्ते बांग्लादेश और चीन के बीच आर्थिक गलियारा बनाने का प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.