नई दिल्ली, मई 1 -- Vivo स्मार्टफोन यूजर के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब वीवो यूजर को फाइल ट्रांसफर करने में बिलकुल मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अब Vivo एक नया और अनोखा फीचर लेकर आने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम है "Shake and Share"। जैसा कि नाम से ही समझ आता है, इस फीचर में आपको सिर्फ अपना फोन हल्का सा हिलाना होगा और फाइल ट्रांसफर शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे आने वाले अपडेट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार होगा जो जल्दी और आसान तरीके से फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट शेयर करना चाहते हैं। अगर यह फीचर सही तरीके से काम करता है, तो यह फाइल शेयरिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। आइए जानते हैं इस नए फीचर की पूरी डिटेल। शेक एंड शेयर फीचर फिलहाल केवल वीवो X300 अल्ट...