अब फॉर्म सहित वेलफेयर टिकट 20 रुपए में मिलेगा
देवघर, सितम्बर 6 -- देवघर प्रतिनिधि। देवघर जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी समिति की संपन्न बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अब संघ की वेलफेयर टिकट फॉर्म सहित Rs.20 में उपलब्ध रहेगी, पहले यह फॉर्म सहित 50 में उपलब्ध थी। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि सादा वकालतनामा 150 रुपए में एवं टिकट सहित वकालतनामा 205 रुपए में मिला करेगा। बैठक में संघ की पदाधिकारियों सहित अन्य ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.