अब फैक्ट्रीकर्मी का शव बना पहेली, नदी में फेंका..नहर में मिला
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी से लापता कानपुर के आढ़ती कारोबारी के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब एक नया विवाद खड़ा हो गया। सचेंडी में ही बिनौर के पास नहर में मिले एक शव की पहचान फतेहपुर के गोहरारी निवासी अभिषेक कुमार पांडेय ने भाई मनीष कुमार पांडेय के रूप में किए जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि भाई बिधनू की फैक्ट्री में काम करते थे, जहां उनकी हत्या करके शव फेंक दिया गया। वहीं बिधनू पुलिस का दावा है कि सचेंडी की नहर में मिला शव मनीष का हो ही नहीं सकता। मनीष की 26 जुलाई को ही मौत हो गई थी, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने कानपुर देहात की नदी में शव का जल प्रवाह कर दिया था। अब सचेंडी पुलिस का कहना है कि दावे की जांच होगी। मिला शव अगर मनीष का निकला तो परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.