नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ओडिशा सरकार ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों को साल के अंत में परीक्षा देनी होगी, और जो बच्चे पास नहीं होंगे, उन्हें फेल कर दिया जाएगा। ओडिशा राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन रूल्स, 2010 में बदलाव इस फैसले को 9 जुलाई को औपचारिक रूप से लागू किया गया। टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो छात्र इन सालाना परीक्षाओं में फेल होंगे, उन्हें दो महीने के भीतर 'रिमेडियल क्लासेस' यानी विशेष शिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दोबारा परीक्षा ली जाएगी। अगर बच्चे उसमें भी पास नहीं होते हैं, तो उन्हें उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी छात्र प्राथमिक शिक्षा पूरी करने से पहले स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.