अब फीते से नहीं, इन तकनीक से होगी जमीनों की पैमाइश; एक दिन में निपटेंगे 10 मामले
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 12 -- UP News: यूपी में जमीनों की पैमाइश अब पारंपरिक तरीके से नहीं, अत्याधुनिक रोवर तकनीक के माध्यम से की जाएगी। इससे काम में पारदर्शिता व समय की बचत होगी। लंबे समय से चल रहे जमीनों के विवाद भी हल होंगे। आबादी वाले क्षेत्र में भी आसानी से पैमाइश हो जाएगी। कानपुर को फिलहाल राजस्व बोर्ड ने चार रोवर दिए हैं। हर तहसील को एक-एक भेजा गया है। अभी तक अधिकांश स्थानों पर जमीन की नाप फीते व पारंपरिक उपकरणों से होती है। जटिल नापजोख में कई बार सीमांकन को लेकर विवाद हो जाते हैं। इसके चलते न्यायालयों और राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। एक दिन में एक या दो पैमाइश ही हो पाती हैं। नई रोवर रिसीवर तकनीक से इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। एक दिन में आठ से 10 मामले सुलझेंगे। आधुनिक रोवर रिसीवर तकनीक के इस्तेमाल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.