अब फिर चर्चा में आए 'मोहम्मद दीपक', मगर इसबार उनपर ही मुकदमा दर्ज; क्या मामला?
कोटद्वार, अक्टूबर 1 -- दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोटद्वार पुलिस ने दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि गुरुवार सुबह गंगादत्त जोशी मार्ग में कपड़े की दुकान संचालित करने वाले संजीव टांक ने कोतवाली में मोहम्मद दीपक के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे के आसपास दीपक ने उनकी दुकान में जाकर गली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है।फेसबुक पर किया था कमेंट दुकानदार संजीव के भाई अरविंद ने बताया कि पिछले दिनों दीपक ने एक धर्म विशेष के पक्ष में फेसबुक पर कमेंट किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.