अब फायरिंग केस की FIR रद्द करवाने हाईकोर्ट पहुंचे खान सर, सम्राट सरकार को नोटिस
पटना, जून 10 -- Khan Sir News: खान ग्लोबल स्टडीज के मालिक फैजल खान उर्फ खान सर ने कोचिंग पर हमले के दौरान गार्ड द्वारा हवाई फायरिंग को लेकर दर्ज केस को रद्द करवाने पटना हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। FIR में गैर-जमानती धारा होने के कारण खान सर ने निचली अदालत से अग्रिम जमानत मांग रखी है, जिसमें कोर्ट उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस से केस डायरी और खान सर की क्राइम हिस्ट्री मांगी है। इस केस में 20 जून को अगली सुनवाई होगी। खान सर के कोचिंग पर हमले के केस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर जेल में बंद हैं। मंगलवार को उनकी बेल की अर्जी निचली अदालत में खारिज हो गई थी, जिसके खिलाफ उनके वकील जिला जज के कोर्ट में जमानत याचिका लगाने की तैयारी में हैं। खान सर की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार से जवाब तलब किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.