रामपुर, मार्च 1 -- नगर के निकटवर्ती गांव फाजलपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। भय के चलते किसान खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं, वहीं परिजनों ने एहतियातन छोटे बच्चों का घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी लाल सिंह अन्य किसानों के साथ जंगल की ओर गए हुए थे। इसी दौरान पास के खेत से आहट सुनाई देने पर जब किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो एक तेंदुआ खेत में दौड़ता नजर आया। यह देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव की दिशा से उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर तेंदुआ पास ही खड़े पॉपुलर के पेड़ पर चढ़ गया। किसान सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर उसे देखते रहे। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.