अब फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा कवर
कटिहार, जून 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितताओं से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) अब कटिहार जिले में भी लागू कर दी गई है। अगले रबी मौसम 2026-27 से किसान अपनी फसलों का बीमा कराकर नुकसान की स्थिति में क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे। योजना का क्रियान्वयन सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा और इसके लागू होने के बाद बिहार राज्य फसल सहायता योजना की जगह धीरे-धीरे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रमुख सुरक्षा कवच बनेगी। इस योजना के तहत किसानों को फसल बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम का भुगतान करना होगा। खरीफ फसलों के लिए बीमित राशि का दो प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत तथा बागवानी फसलों के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.