कटिहार, अगस्त 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अपनी शैक्षणिक दक्षता को राज्य स्तर पर साबित करने का सुनहरा अवसर आया है। शिक्षा विभाग ने विषय मार्गदर्शक (सब्जेक्ट मेंटर) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शिक्षण करने वाले शिक्षकों का चयन कक्षा शिक्षण के वीडियो के आधार पर किया जाएगा। चयनित शिक्षकों का राज्यस्तरीय पैनल तैयार होगा, जो भविष्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अकादमिक मार्गदर्शन और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों तथा शिक्षक प्रशिक...