नई दिल्ली, अगस्त 11 -- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पान मसाला के लिए नए पैकेजिंग नियम पेश किए हैं। इसमें बताया गया है कि उत्पाद की पैकेजिंग के लिए कौन-कौन सी प्लास्टिक-मुक्त सामग्री इस्तेमाल की जा सकती है। नए नियमों के मुताबिक पैकेजिंग में प्लास्टिक, एल्युमिनियम फॉइल और मेटलाइज्ड लेयर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ये बदलाव सोमवार को प्रकाशित फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) संशोधन नियम, 2026 के जरिए जारी किए गए हैं।नए प्रावधान में क्या संशोधन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशन्स, 2018 में बदलाव किया गया है । नए एफएसएसएआई प्रावधानों के मुताबिक पान मसाला को कागज, पेपरबोर्ड, सेलुलोज या अन्य प्राकृतिक स्रोतों से बने मटीरियल में पैक किया जा सकता है। लेकिन ये मटीरियल पूरी तरह से प्लास्टिक-मुक्त होना चाहिए। इ...