नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के नॉर्थ कैंपस स्थित कार्यालय का पता जल्द बदल जाएगा। पूर्व निर्धारित प्रस्ताव के तहत डूसू के पुराने कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है।अब डूसू के नवनिर्वाचित पदाधिकारी नवनिर्मित 'प्रेरणा भवन' से कामकाज करेंगे। लंबे समय से डूसू पदाधिकारी डूसू कार्यालय के लिए नए भवन बनाने की मांग कर रहे थे। पहले यह कार्यालय पोर्टा केबिन में चल रहा था। यह एक दशक से अधिक समय से काम कर रहा था।

नवीनतम जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार डूसू पदाधिकारियों के नए कार्यालय के रूप में प्रेरणा भवन पहले ही आवंटित किया जा चुका था, लेकिन वे वहां स्थानांतरित नहीं हुए थे। डूसू के नए पदाधिकारी अब वहीं बैठेंगे। यह कदम डूसू चुनावों से पहले उठाया गया है। डूसू चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को और मतगणना 19 सितंबर को होगी...