बेगुसराय, मई 17 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। उच्च विद्यालयों में पदस्थापित संगीत के शिक्षक अब अपने विद्यालय के अतिरिक्त पोषक क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के बच्चों को भी संगीत की व्यावहारिक शिक्षा देंगे। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वाद्य यंत्र उपलब्ध रहने के बाद भी संगीत विषय के शिक्षक नहीं रहने के कारण शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आज सेआदेश की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा बेगूसराय के क्यू ई /1174 दिनांक 16 मई 2026 के आलोक में यह आदेश पत्र जारी किया गया है। जिसकी प्रति प्रखंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रधान को भेजी गई है। जारी इस पत्र में बताया गया है कि बिहार सरकार के द्वारा सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में बच्...