बागपत, मई 8 -- बागपत। अभी तक सरकारी, निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में होने वाली 12 बीमारियों की जांच से प्राप्त संक्रामक रोगियों की सूचना सीधे यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस (यूडीएसपी) पोर्टल दर्ज करनी होती थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अब यूडीएसपी पोर्टल 22 बीमारियों की जांच से प्राप्त सूचना दर्ज होगी। इस संबंध में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। एलटी व डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण में बताया गया है कि कैसे उन्हें संक्रामक रोगियों की सूचना यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करनी है। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान यूपी कोविड-19 पोर्टल सक्रिय किया गया था। इस पर प्रयोगशालाओं के साथ अस्पतालों से रिपोर्टिंग की जाती थी। यह भी पढ़ें- मलेरिया की रोकथाम को नई गाइड लाइन जारी, टीमें ग...