सिमडेगा, जुलाई 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग के द्वारा लोगों को घर बैठे की ड्राईविंग लाईसेंस बनाकर देने के लिए प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को बानो प्रखंड मुख्यालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बाखला के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। डीटीओ ने बताया कि डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर चल रहे शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का अभियान शुरू उन्होंने कहा कि लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस ...