अब पैक्ड मिठाई पर लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट नहीं तो होगी कार्रवाई
उरई, सितम्बर 28 -- उरई, संवाददाता। अब पैक्ड मिठाई खरीदते समय उपभोक्ता जान सकेंगे कि मिठाई कब बनी है और कब तक खाने योग्य है। शासन ने सभी मिठाई विक्रेताओं के लिए पैक्ड मिठाई पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य कर दिया है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार पैक्ड मिठाई की निर्माण तिथि नहीं बता पाते। मिठाई की उपयोग अवधि एक दिन से 30 दिन तक होती है, समय के साथ उसकी गुणवत्ता खराब होती है, इसलिए एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी है। हालांकि खुली मिठाई पर यह अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विक्रेता पैक्ड मिठाई पर तिथि अंकित करें, नहीं तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।वहीं विभाग ने सोमवार को कोंच के कैलर गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.