आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैल गई, जिससे गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने लगे तो कई लोग गैलन या डिब्बा लेकर तेल लेने पहुंचे। पंप संचालकों ने कहा कि अफवाहों के कारण ग्राहक भ्रमित होकर भीड़ जमा कर रहे हैं। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जबकि कुछ पंपों पर भीड़ सामान्य रही। उपभोक्ताओं ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की टंकी फुल कराई, तो कई लोग गैलन में तेल भरवाते हुए दिखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.