नई दिल्ली, मार्च 1 -- होली के अवसर पर BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आ गया है। ऑफर के तहत, कंपनी ने अपने एक पॉपुलर प्लान पर 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने की घोषणा की है। बीएसएनएल ने एक्स पर 'रंग बरसे... कनेक्शन न तरसे' टैगलाइट के साथ इस ऑफर को टीज किया है। एक्स्ट्रा वैलिडिटी के बाद यह प्लान अब पूरे 164 दिन चलेगा। लंबी वैलिडिटी के अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ढेर सारा डेटा भी मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर किस प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है कंपनी...BSNL का 997 रुपये का प्लान बीएसएनएल अपने 997 रुपये के प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। होली ऑफर के तहत, कंपनी इस पर 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। बता दें कि बीएसएनएल के 997 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 150 दिनों की वै...