अब पीरुमदारा में भी रुकेगी ट्रेन
काशीपुर, अप्रैल 29 -- दीप पाठक, काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पीके आस्थाना ने पत्र जारी कर एक मई से रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन संख्या 25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस पीरूमदारा स्टेशन पर सुबह 9:58 बजे पहुंचेगी और 9:59 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस रात 8:33 बजे पहुंचेगी और 8:34 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को पीरूमदारा में एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस व्यवस्था से रामनगर से दिल्ली जाने वाले पीरूमदारा क्षेत्र के यात्रियों को अब रामनगर स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे पीरूमदारा स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हो सकेंगे और उतर भी सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.