अब पीडीएस दुकानों पर हर माह एक क्विंटल कोयला मिलेगा
किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दक्षिण-पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की आशंका के बीच बिहार सरकार ने आम लोगों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारी परिवारों को हर महीने अधिकतम एक क्विंटल कोयला उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य संभावित एलपीजी संकट की स्थिति में लोगों को खाना पकाने के लिए वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराना है।
बैठक का आयोजन इस संबंध में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, कोयला आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और पंचायत स्तर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.