अब पास-फेल नहीं, ग्रेडिंग से परखा जाएगा ट्रेन मैनेजरों का प्रदर्शन
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन मैनेजरों के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में पास-फेल की व्यवस्था खत्म कर ग्रेडिंग प्रणाली लागू की है। काकोदकर समिति की सिफारिशों के तहत अब अंकों के आधार पर ए, बी और सी ग्रेड दिए जाएंगे। 80 या अधिक अंक पाने वालों को ए, 60 से 80 से कम अंक पर बी और 60 से कम अंक पाने वालों को सी ग्रेड मिलेगा। बी ग्रेड वालों की लॉबी स्तर पर काउंसलिंग होगी, जबकि सी ग्रेड वालों को मंडल स्तर पर निगरानी में रखकर संरक्षा संबंधी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। लगातार पांच आकलनों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.