कौशाम्बी, मई 27 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो सिराथू विकास खंड के 179 गांवों में बने तालाब जल्द ही पानी से लबालब होंगे। हिन्दुस्तान की खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने इस बाबत सभी ग्राम सचिवों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है। कारण बताओ नोटिस भी दी है। चेताया है कि हफ्ते भर में तालाब नहीं भरवाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सिराथू ब्लॉक की 79 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों के भीतर तीन सौ से अधिक तालाबों की खुदाई कराई जा चुकी है। तालाबों की खुदाई व मरम्मत में मनरेगा योजना का करोड़ों रुपया जिम्मेदारों ने खर्च किया है, लेकिन तालाबों में बूंद भर पानी नहीं है। यह भी पढ़ें- दिखावा साबित हो रहा नहरों का संचालन भीषण गर्मी में मवेशियों के सामने पीने के पानी के लाले पड़े हैं। सीडीओ ने एक माह पूर्व तालाबों को पानी से लबालब करने...