सहरसा, मई 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिलांतर्गत सिटी गैस सर्विस की स्थिति की समीक्षा के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलांतर्गत सिटी गैस सर्विस की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित सदस्य बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,अपर समाहर्ता निशांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ-साथ जिलांतर्गत शहरी क्षेत्र से संबंधित व्यापारिक गैस सिलेंडर उपयोग करने वाले होटलों के संचालक ,संबंधित गैस एजेंसी के संचालक,महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान जो गैस का उपयोग करते हैं साथ हीं जेल सुपरिटेंडेंट, जीविका के जिला प्रोग्राम प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के क्...