बगहा, अप्रैल 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरकारी विद्यालयों में देखा जाता है कि पहली घंटी के बाद भी आने वाले छात्र-छात्राओं की हाजिरी बन जाती है। उनके अनुसार एमडीएम बनता है। यह एमडीएम के जांच में भी यह देखा जाता है कि विद्यालय में छात्रों की संख्या की हाजिरी दूसरी घंटी, तीसरी घंटी में बनी है अब ऐसा होने पर हाजिरी को फर्जी माना जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसके तहत अब सरकारी विद्यालय में पहली घंटी में ही हाजिरी बनानी होगी इसके बाद बनी हाजिरी को फर्जी माना जाएगा और पहली घंटी में बच्चों की बनी हाजिरी के अनुसार ही विद्यालय में मध्यान भोजन बनाना होगा। यह भी पढ़ें- बच्चों की उपस्थिति के आधार पर बनेगा मध्याह्न भोजन पहली घंटी में जितने छात्र आएंगे उसके अनुसार ही विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनेगा। इसे लेकर...