फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। जिले में अब पहली बार पशुओं के एक्सरे हो सकेंगे। बढ़पुर पशु अस्पताल में बंद प्रयोगशाला में मशीनें लगेंगी इससे पशुओं की सीबीसी आदि होगी। इससे पशुओं में बीमारियों का अच्छे से पता चल सकेगा और उनका सटीक इलाज किया जाएगा। अभी जिले में पशुओं के ब्लड की जांच की सुविधा नहीं है। बेजुबान पशुओं के इलाज में कई प्रकार की दिक्कतें होती है। कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका पता नहीं चल पाता है। इससे पशुओं का समय से ठीक से इलाज करने में कठिनाई होती है। लेकिन अब बढ़पुर स्थित पशु अस्पताल में पीपी मॉडल की प्रयोगशाला खुलने जा रही है। अस्पताल में पहले से पशु रोग निदान प्रयोगशाला बनी है, लेकिन डॉक्टरों और मशीनों के अभाव में यह सालों से बंद पड़ी हैं। लेकिन अब इसी प्रयोगशाला में ब्लड आदि जांच की मशीनें आएंगी और इसके संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.