अब पटना में लड़की पर टूट पड़े हवसी, बीच सड़क छेड़खानी के बाद पीटा; सीसीटीवी में कैद हैवानों की तस्वीर
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 30 -- बिहार में हवसियों का हौसला नहीं टूट रहा है। शहर दर शहर यह हवसी लड़कियों के साथ खुलेआम हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद अब पटना में एक छात्रा के साथ हैवानियत के बाद हड़कंप मच गया है। पटना सिटी में खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरकत खां का अखाड़ा के पास मनचलों ने दसवीं की छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की। सोमवार देर शाम छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। पीड़िता ने मंगलवार को खाजेकलां थाने में मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो मनचलों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी है। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरहट्टा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार शाम करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.