अब पक्के मकानों में रहेंगे घुमंतू समाज के लोग : असीम अरुण
मेरठ, सितम्बर 1 -- प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने घोषणा की है कि सरकार घुमंतू विकास मिशन शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत तिरपाल और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले इस समाज के हर परिवार को पक्के मकान और खेती के लिए पट्टे पर जमीन दी जाएगी। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में विमुक्ति जाति दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दशकों से उपेक्षित रहे विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतु समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना रहा। यह भी पढ़ें- विमुक्त समाज सरदार पटेल और मोदी-योगी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.