अब पंचायतों व नगर निकायों के शिविर में ही छात्रों की समस्याएं होगी दूर
खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पंचायतों में ही विद्यार्थी की हर समस्याओं का भी समाधान हो। इसके लिए अब सरकार ने नई पहल की है। अब प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को पंचायतों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है जा रहा है कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर छात्र अपनी समस्याएं रख सकेंगे। समस्याओं को अधिकतम 30 दिनों के अंदर निष्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों की शिकायतों, समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर विद्यार्थी सहयेाग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के विभिन्न पंचायतों में आगामी 25 अगस्त से इसकी शुरूआत की जाएगी। सहयोग पोर्टल पर आवेदनों के अपलोड करने, निष्पादन आदि को लेकर आगामी 21 अगस्त को लेकर जिलास्तरीय, प्रखंडस्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण भी होगा। इस संबध्ंा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.