अब पंचायतों में ही पानी की गुणवत्ता की जांच होगी
पटना, अगस्त 1 -- लोगों के घरों तक पहुंच रहे पीने के पानी की जांच अब पंचायतों में ही होगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने राज्य की हरेक पंचायतों में एक फिटनेस किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस किट से कुछ ही मिनटों में पानी की गुणवत्ता की परख हो जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार संबंधित इलाके में पेयजल की गुणवत्ता में सुधार करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार से करार के बाद विभाग ने अब पंचायत स्तर पर ही पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से हर पंचायत में एक किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक दो हजार से अधिक पंचायतों को यह किट उपलब्ध कराया जा चुका है। किट उपलब्ध कराने से पहले इसके उपयोग को लेकर विभाग की ओर से चरणवार प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पानी की गुणवत्ता जांचने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.