लखनऊ, अप्रैल 14 -- राजधानी में बेमौसम बारिश के कारण ईंट भट्ठा उद्योग को काफी नुकसान हुआ है, जिसके बाद लखनऊ ब्रिक क्लिन एसोसिएशन ने ईंट की बिक्री दर 08 हजार रुपये से बढ़ाकर 09 हजार रुपये प्रति हजार करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के महामंत्री सुशील कुमार चन्दानी ने बताया कि मार्च और अप्रैल की बारिश ने तैयार कच्ची ईंटों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। प्रति भट्ठा औसतन 8 से 10 लाख ईंटों का नुकसान हुआ है। पथाई स्थलों में पानी भरने से उत्पादन करीब 50 प्रतिशत तक घट गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए इस नुकसान और कोयले की बढ़ती लागत के कारण पुरानी दरों पर ईंट बेचना अब संभव नहीं है, इसीलिए नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही हैं।एसोसिएशन के अध्यक्ष तारा चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्पादन आधा होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.