नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के न्याय पंचायत खुर्पाताल क्षेत्र के मंगोली-बजून के बाद अब नलनी और घटगढ़ गांव में शराब की दुकान खोलने की तैयारी को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कालाढूंगी रोड स्थित घटगढ़ के पास रातों-रात दुकान खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और दुकान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि पहले मंगोली और बजून क्षेत्रों में भी लंबे धरने के बाद प्रशासन ने दुकान न खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब इसे घटगढ़ स्थानांतरित करने के फैसले से लोगों में नाराजगी है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुकान से जुड़े व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.