जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- एमजीएम ब्लड बैंक में जमा होने वाले खून को अब नैट जांच के बाद ही मरीजों को चढ़ाया जाएगा। इसके लिए सभी खून के सैंपल रांची स्थित रिम्स में भेजे जा रहे हैं। मरीजों को सुरक्षित खून पहुंचाने के उद्देश्य से यह किया जा रहा है। चाईबासा में पांच बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव खून चढ़ाने की घटना के बाद से पूरे राज्य के ब्लड बैंकों की विभिन्न टीमों द्वारा जांच की गई है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। इधर कोल्हान के विभिन्न ब्लड बैंकों में जो कमियां थीं, उसे पूरा करने को कहा गया है। सभी ब्लड बैंकों ने जांच में सतर्कता भी बढ़ा दी है। जानकारी हो कि रक्तदान के बाद सभी यूनिट के खून की पांच तरह की जांच एलाइजा से कराने को कहा गया है, जबकि अभी मात्र तीन जांच ही एलाइजा से कराई जा रही है। यह भी कहा गया कि जल्द ही सभी जगह नैट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.