मेरठ, जून 23 -- दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा के संचालन का तरीका बदलने जा रहा है। बीओटी (बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर) के तहत संचालित हो रहे इस टोल प्लाजा को अब एनएचएआई ने नीलामी (ऑक्शन) प्रक्रिया में डाल दिया है। इसके लिए एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिवाया टोल प्लाजा का निर्माण 2004 में हुआ था। शुरुआत से ही यह बीओटी मॉडल पर आधारित रहा है। हाईवे का निर्माण करने वाली 'नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी' ने मई 2016 में इसका संचालन सिंगापुर की क्यूब हाईवे कंपनी को सौंप दिया था। ​वर्तमान में 'क्यूब हाईवे' ही इसका संचालन कर रही है, लेकिन आगामी 25 जून को एनएचएआई के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसके बाद, एनएचएआई ने इस टोल प्लाजा को तीन माह की अंतरिम अवधि के लिए नीलामी में रखा है। इसके अतिरिक्त, हाईवे ...