अब नीतीश की JDU में भी 1 करोड़ मेंबर, लालू की RJD के पहले ही बन गए थे इतने सदस्य
पटना, जून 3 -- बिहार की राजनीति में प्रभावी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने छह महीने से चल रहे सदस्यता अभियान के बाद यह दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू से पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी 1 करोड़ से ऊपर सदस्यता हासिल करने का दावा किया था। राजद और जदयू क्षेत्रीय पार्टियां हैं। राजद को कुछ समय के लिए राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला था, लेकिन चुनावी प्रदर्शन बिगड़ने के बाद वह स्टेटस छिन गया। भाजपा सदस्यों की संख्या के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। कांग्रेस के भी देश में 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार की सुबह ट्वीट के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.