पटना, सितम्बर 10 -- जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अपनी पार्टी के नेताओं से दल का नाम बदलने की अपील की है। उन्हें जेडीयू का नाम बदल कर जनता दल नीतीश करने का प्रस्ताव किया है। नीतीश संवाद के दौरान खगड़िया में उन्होंने अपने भाषण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और पार्टी के उत्थान के लिए उन्होंने पूरी ताकत और मनोयोग से काम किया। उनके काम और योगदान को सम्मान देने के लिए पार्टी का नाम उनके नाम पर हो। खगड़िया में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुखातिब होकर संजय झा ने कहा कि जेडीयू को अब जनता दल नीतीश के नाम से जाना जाए। दरअसल संजय झा इन दिनों बांग्लादेश के साथ फरक्का जल संधि को लेकर विभिन्न जिलों में दौरा कर नीतीश संवाद का आयोजन कर रहे हैं। गंगा नदी के किनारे के 12 जिलों ...