बलिया, मई 11 -- बलिया, संवाददाता। अमेरिका-इरान के बीच युद्ध के साथ जिले में शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल का संकट फिलहाल समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल बेचने का कोटा निर्धारित होने से आम लोग ही नहीं बल्कि पेट्रोल पम्प संचालक भी परेशान हैं। एक दिन में एक हजार लीटर पेट्रोल, दो हजार से अधिक डीजल नहीं बेच सकते हैं। एक बार आया टैंकर दोबारा पांचवें-छठवें दिन पहुंच रहा है। इसके चलते एक बार फिर हालात खराब होने के आसार बढ़ गये हैं।पेट्रोल-डीजल संकट को कम करने के लिए तमाम उपायों के बीच जारी नए फरमान ने पंप संचालकों के साथ वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नई व्यवस्था से जहां पेट्रोल मिलेगा वहां पर लंबी लाइनें लगी रहेंगी। कई जगहों पर तेल होते हुए भी पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे। दरअसल कंपनियों ने तेल सप्लाई का कोटा कम करने के ...