गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पांच वर्षों से चल रहे निपुण हरियाणा मिशन को अब नए स्वरूप में आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी शैक्षणिक सत्र में निपुण हरियाणा 2.0 के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए कसौली में आयोजित राज्य स्तरीय लीडरशिप कॉन्क्लेव में शिक्षा अधिकारियों और एफएलएन समन्वयकों ने नई रणनीतियों पर मंथन किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार निपुण हरियाणा के पहले चरण में बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता विकसित करने पर काम किया गया। अब दूसरे चरण में उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं। इसके लिए विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर सीखने के परिणामों की नियमित समीक्षा की जाएगी。 यह भी पढ़ें- ...