अब निजी अस्पतालों में भी अनिवार्य होगी आभा आईडी कार्ड
बांका, अगस्त 25 -- बांका। निज प्रतिनिधि। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में भी मरीजों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा आईडी कार्ड अनिवार्य की जा रही है। इसकी शुरुआत जिले में आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों से की जा रही है, जिसके बाद इसे सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों में लागू किया जाएगा। वहीं, अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को राहत देने के लिए आभा आधारित स्कैन एंड शेयर व्यवस्था लागू की जा रही है। मरीज अपने मोबाइल से अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर चंद सेकेंड में टोकन और रज्ट्रिरेशन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.