अब निकाह से पहले दूल्हा-दुल्हन को देना होगा घोषणा पत्र, बागपत के उलेमाओं का फैसला; जानें वजह
संवाददाता, जुलाई 12 -- Declaration before Marriage : उत्तर प्रदेश के बागपत में निकाह को लेकर उलेमाओं ने बड़ा फैसला किया है। अब पहले की तरह सीधे निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। निकाह करने के इच्छुक दूल्हा और दुल्हन पक्ष को पहले वकील द्वारा स्टाम्प पेपर पर तैयार कराया गया कानूनी घोषणा पत्र देना होगा। इसके बाद ही निकाह पढ़ाया जा सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार बागपत के बड़ौत शहर की जामा मस्जिद में जमीअत उलेमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निकाह पढ़ाने वाले इमामों को अनावश्यक कानूनी विवादों से बचाने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब मस्जिद के किसी भी इमाम द्वारा निकाह पढ़ाने से पहले वर-वधू पक्ष को अधिवक्ता द्वारा तैयार स्टाम्प पेपर पर विधिवत घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन) प्रस्तुत करना हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.