मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। प्रधानमंत्री मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जीडी बिनानी पीजी कालेज की पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीणा सिंह ने कहा कि संसद और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। सोमवार को कालेज के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महिलाओं का संसद और राज्यसभा में प्रतिनिधत्व बढ़ने से आर्थिक तरक्की के साथ सामाजिक बदलाव भी आएगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) संसद में सितंबर 2023 में पारित एक ऐतिहासिक कानून है, जिसमें लोकसभा एवं राज्यसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई, 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह भी पढ़ें- नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है संसद : मोदी पूर्व प्राचार्य ने कहा कि अधिनियम के माध्यम से नीति निर्माण क...