नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को उद्घाटन और शिलन्यास करने के बाद विपक्ष पर जमकर निशाना साधा नाम लिए बिना उन्हें नाराज फूफा बताया। उन्होंने फ्रेट कॉरिडोर को विकसित भारत की जीवन रेखा बताते हुए इसके कई फायदे गिनाए। उन्होंने डबल डेकर मालगाड़ी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इससे 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान एक बार में चला गया लेकिन अब नाराज फुफा को चिल्लाने का मौका मिल गया है। पीएम मोदी ने कहा, ये फ्रेट कॉरिडोर एक और वजह से कमाल का है। हाल ही में JNPT पोर्ट मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन किया गया है। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में ही 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा चला आया। लेकिन अब ये जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएं...