रिषिकेष, फरवरी 20 -- प्रसव के दौरान असहनीय दर्द से गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। इसके लिए हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने लेबर एनाल्जीसिया (प्रसव के दौरान दर्द निवारण) सेवा शुरू कर दी है। यह कदम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। जौलीग्रांट स्थित हिम्स के एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. शीतल ने विभागाध्यक्ष डॉ. गुरजीत कौर के नेतृत्व में इस अत्याधुनिक सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा प्रारंभ होते ही तीन गर्भवती महिलाओं को लेबर एनाल्जीसिया प्रदान किया गया। तीनों का प्रसव सुरक्षित और सफल रहा तथा वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि लेबर एनाल्जीसिया एक वैज्ञानिक और चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित पद्धति है, जिसके माध्यम से प्रसव के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.