नई दिल्ली, अगस्त 11 -- टीवी की दुनिया में पॉपुलैरिटी का ग्राफ लगातार ऊपर नीचे होता रहता है। जरूरी नहीं कि इस हफ्ते जिस शो को टॉप पोजिशन मिली, वही अगले हफ्ते भी लीडर पोजिशन पर रहेगा। इस हफ्ते भी पॉपुलैरिटी के गणित में उठापटक देखने को मिली है। GTV ने 32वें हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पब्लिक सेंटीमेंट, सोशल मीडिया गॉसिप्स और व्यूअरशिप के लिहाज से हिंदी के कौन से टीवी शोज टॉप 10 में रहे। लिस्ट में यह भी बताया गया है कि कौन से शो को कौन सी पोजिशन मिली है। तो चलिए जानते हैं।10 से 7वीं पोजिशन के बीच ये शोज स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'ये फितूर तेरा' टॉप 10 की लिस्ट में दसवें नंबर पर है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'तू जूलिएट जट्ट दी' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन पॉपुलैरिटी क...