नई दिल्ली, फरवरी 22 -- सोशल मीडिया साइट पर वर्दी का रुतबा दिखाने वाली वीडियो अब आपको कम देखने को मिलेंगी। दरअसल, मुबंई पुलिस ने सभी पुलिस कर्मियों के वर्दी में रील, मिनी व्लॉग या किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर बनाने या पोस्ट करने से रोक लगा दी है। नए सर्कुलर के मुताबिक इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों को महाराष्ट्र नागरिक सेवा नियम संहिता के तहत कार्रवाई का सामना करना होगा। पुलिस कर्मियों को दिए गए इन दिशानिर्देशों पर डीसीपी दत्तात्रेय कांबले ने एक सर्कुलर भी जारी किया। इसमें जोर दिया गया कि ऐसी सामग्री अनजाने में कार्यालयों, सरकारी वाहनों, उपकरणों या ड्यूटी से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकती है, जिससे सुरक्षा और गोपनीयता के जोखिम पैदा हो सकते हैं। ऐसे में इन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाती है। इसका उल्लंघन करने वाले कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.