लखनऊ, अप्रैल 13 -- पार्किंग नियमों की अनदेखी पर अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। कंपाउंडिंग नक्शा पास कराने के बाद पार्किंग न बनाने या तय मानकों का उल्लंघन करने वालों पर अब सीधी आर्थिक चोट देने की तैयारी है। कागजों में पार्किंग दिखाकर बच निकलना आसान नहीं होगा। बिल्डर हो या कारोबारी सभी को आने वाले दिनों में पार्किंग के लिए बड़ी जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी। नई प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कंपाउंडिंग के बाद नक्शा पास कराने वाले आवेदकों को पार्किंग के लिए एक निश्चित जमानत राशि जमा करनी होगी। यदि निर्माण पूरा होने के बाद भी पार्किंग नहीं बनाई गई या उस स्थान पर अन्य निर्माण कर दिया गया, तो यह जमानत राशि बिना किसी सूचना के जब्त कर ली जाएगी। अभी तक बिल्डर, व्यवसायी व लोग नक्शे में पार्किंग दिखाकर बाद में उस जगह का व्यावसायिक उपयोग कर ...