अलीगढ़, सितम्बर 9 -- अलीगढ़,संवाददाता। जिला कारागार में बंद 10 बांग्लादेशी नागरिकों से मिलने के लिए दिल्ली से आना वाला बांग्लादेश उच्चायोग का प्रतिनिधिमंडल अब नहीं आएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह मंगलवार को भी नहीं आ सके। ऐसे में अब जेल में आने के लिए उन्हें दोबारा से पत्राचार करके अनुमति लेनी होगी। जेल में वर्तमान में 10 बांग्लादेशी नागरिक निरुद्ध हैं। इनमें पांच नागरिकों को अगस्त 2024 में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के बाहर चल रहे ईंट-भट्ठे पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला था कि ये सभी बांग्लादेश के जिला कुड़ीग्राम के थाना फुलवाड़ी क्षेत्र के गांव अजुआटडी के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह भी पढ़ें- शेख हसीना को भारत से वापस लाएंगे और मौत की ...